Indore: इंदौर में युवक की सिर कुचल कर हत्या, शराब पीने के दौरान विवाद
इंदौर में शनिवार को शराब पीने के दौरान आरोपियों ने एक युवक की हत्या कर दी। युवक के घायल होने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। हत्या की यह वारदात शनिवार को केट रोड क्षेत्र में हुई। कुंदन नगर शराब दुकान के पास मैदान में लहूलुहान हालत में पड़े युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। फिलहाल पुलिस उसकी शिनाख्त नहीं कर पाई है। हुलिए से वह मजदूर प्रतीत होता है। उसके सिर पर पत्थर से चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस के अनुसार, मैदान में युवक कुछ अन्य लोगों के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान आपसी विवाद हुआ और कुछ युवकों ने उस पर पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस मृतक की पहचान और उसके परिवार की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है, ताकि परिजनों को सूचना दी जा सके। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। शराब दुकानों के बाहर बढ़ती नशाखोरी शहर में शराब दुकानों के साथ अहाते बंद कर दिए गए हैं। इसके कारण लोग अब दुकानों के बाहर या आसपास के खाली स्थानों पर खड़े होकर शराब पीते हैं। इस दौरान अक्सर आपसी विवाद की स्थिति बन जाती है। इससे पहले भी शराब दुकानों के आसपास मारपीट और हत्या की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
#CityStates #Indore #MadhyaPradesh #MpNewsHindi #MpLatestNewsInHindi #MpNewsUpdateInHindi #MpNewsUpdate #MpLiveNewsindoreNews #IndoreBreakingNews #IndoreUpdates #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 11, 2026, 23:36 IST
Indore: इंदौर में युवक की सिर कुचल कर हत्या, शराब पीने के दौरान विवाद #CityStates #Indore #MadhyaPradesh #MpNewsHindi #MpLatestNewsInHindi #MpNewsUpdateInHindi #MpNewsUpdate #MpLiveNewsindoreNews #IndoreBreakingNews #IndoreUpdates #VaranasiLiveNews
