पारे ने लगाई एकदम छलांग: गर्मी के तीखे तेवरों से बदला स्कूलों का समय; लू की चेतावनी
सामान्यत: अप्रैल महीने में गर्मी का आगमन हो जाता है परंतु इस बार मौसम के मिजाज कुछ बदले-बदले से रहे। इस कारण 11 अप्रैल तक शहर का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। परंतु इसके बाद 11 अप्रैल से गर्मी ने गति पकड़ी, इस वजह से 15 अप्रैल को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी के तीखे तेवरों को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया है। जाहिर है अप्रैल के शेष दिनों में सूरज की तेज तपिश का सामना करना पड़ेगा। अप्रैल माह का मौसम का मिजाज अप्रैल माह में शहर में गर्मी आरंभ हो जाती है, तापमान निरंतर बढ़ता रहता है। हवा की दिशा भी मुख्यतः पश्चिमी रहती है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में काफी अंतर रहता है। माह में अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस 25 अप्रैल 1958 को दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस 1 अप्रैल 1905 को दर्ज किया गया। माह में सर्वाधिक वर्षा 57.4 मिलीमीटर 1895 में दर्ज की गई थी। पिछले एक दशक में अधिकतम तापमान माह के अंतिम दौर में दर्ज किया गया है। ये भी पढ़ें:MP Weather Today:एमपी में 42 डिग्री पार पहुंचा पारा, आज 16 जिलों में लू का अलर्ट, अगले चार दिन और झुलसाएंगे मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में सूरज की तीव्रता, हवा की दिशा में परिवर्तन और नमी की कमी के कारण तापमान में वृद्धि होती है। इंदौर में भी यही स्थिति निर्मित हुई है, इस वजह से तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है, जो अब जारी रहेगी। प्रदेश में 15 अप्रैल को सर्वाधिक तापमान नौगांव, छतरपुर में 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान पचमढ़ी में 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने प्रदेश के 16 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। बुधवार को प्रदेश के 24 नगरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया है। जल संकट का खतरा गर्मी के तीखे तेवर से तापमान में वृद्धि होने के कारण नगर में जल संकट भी गहराने लगा है। नगर निगम के अनुसार नगर में 6017 से अधिक सरकारी बोरिंग हैं, जिनमें से 500 से अधिक सूख चुके हैं। अब नगर में कई स्थानों पर टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति करनी होगी। भविष्य के जल संकट को देखते हुए पुराने कुएं और बावड़ियों की सुध ली जानी चाहिए। अप्रैल माह में दशक में अधिकतम तापमान वर्ष दिनांक अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में 2016 16/30 41.5 2017 18 41.6 2018 29 42.1 2019 29 43.5 2020 16 39.7- 2021 30 40.6 2022 29 42 2023 18 39.6 2024 18 40.2 2025 29 42.6 कैसे बदली मौसम ने करवट दिनांक अधिकतम तापमान 10-04-2026 35 11-04-2026 37.6 12-04-2026 39.2 13-04-2026 38.8 14-04-2026 39.8 15-04-2026 40
#CityStates #MadhyaPradesh #Indore #IndoreWeather #HeatwaveAlertIndia #TemperatureRise40Degree #SchoolTimingChange #AprilWeatherUpdate #RisingMercuryIndia #HeatAlertMp #ExtremeHeatNews #SummerImpactIndia #WaterCrisisIndore #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 16, 2026, 13:40 IST
पारे ने लगाई एकदम छलांग: गर्मी के तीखे तेवरों से बदला स्कूलों का समय; लू की चेतावनी #CityStates #MadhyaPradesh #Indore #IndoreWeather #HeatwaveAlertIndia #TemperatureRise40Degree #SchoolTimingChange #AprilWeatherUpdate #RisingMercuryIndia #HeatAlertMp #ExtremeHeatNews #SummerImpactIndia #WaterCrisisIndore #VaranasiLiveNews
