Indore News: सीएमएचओ के बड़े फैसले से स्वास्थ्य महकमे में खलबली, 166 मेडिकल कर्मचारियों के अटैचमेंट खत्म

इंदौर में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए 166 मेडिकल कर्मचारियों के अटैचमेंट तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिए हैं। विभाग के आदेश के बाद अब इन सभी कर्मचारियों को जिला अस्पताल में अपनी सेवाएं देनी होंगी। सभी को बिना किसी देरी के जिला अस्पताल पहुंचकर ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं। इस फैसले के बाद पूरे स्वास्थ्य विभाग में हलचल तेज हो गई है। 166 कर्मचारियों के अटैचमेंट किए गए निरस्त स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, जिले के विभिन्न अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में अटैचमेंट पर कार्यरत 166 मेडिकल स्टाफ के अटैचमेंट तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिए गए हैं। अब इन सभी कर्मचारियों को जिला अस्पताल में अपनी सेवाएं देनी होंगी और उन्हें तुरंत वहां ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग के इस अचानक फैसले के बाद स्वास्थ्य महकमे में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। यह भी पढ़ें-Indore News: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी नहीं बच पाए इंदौर के ट्रैफिक जाम से, लोग खींचने लगे फोटो डॉक्टरों से लेकर वार्ड बॉय और स्वीपर तक शामिल जिन कर्मचारियों के अटैचमेंट समाप्त किए गए हैं, उनमें स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न वर्गों के कर्मचारी शामिल हैं। इस सूची में डॉक्टर, नर्सिंग ऑफिसर, बीईई, लैब टेक्नीशियन, लैब असिस्टेंट, रेडियोग्राफर, फार्मासिस्ट, डार्क रूम अटेंडेंट, वार्ड बॉय और स्वीपर वर्ग के कर्मचारी भी शामिल हैं। ये सभी कर्मचारी लंबे समय से इंदौर जिले के अलग-अलग अस्पतालों, संजीवनी केंद्रों और अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में अटैचमेंट पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। नई जिला अस्पताल बिल्डिंग के संचालन की तैयारी पूरे मामले पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. माधव हसानी ने स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल की नई बिल्डिंग में जल्द ही स्वास्थ्य सेवाएं शुरू की जानी हैं। अस्पताल के सुचारु संचालन के लिए पर्याप्त स्टाफ और मानव संसाधन उपलब्ध कराना जरूरी है। इसी तैयारी के तहत यह बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया गया है। तत्काल ज्वाइन करने के दिए गए निर्देश स्वास्थ्य विभाग ने सभी संबंधित कर्मचारियों को बिना किसी देरी के जिला अस्पताल पहुंचकर अपनी ज्वाइनिंग रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद स्वास्थ्य विभाग के गलियारों में चर्चाओं का माहौल है। अधिकारियों और जानकारों का मानना है कि नए जिला अस्पताल भवन में स्वास्थ्य सेवाओं को जल्द और व्यवस्थित तरीके से शुरू करने के लिए विभाग ने अब तक की सबसे बड़ी प्रशासनिक पुनर्व्यवस्था की है।

#CityStates #Indore #MadhyaPradesh #IndoreNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 10, 2026, 03:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Indore News: सीएमएचओ के बड़े फैसले से स्वास्थ्य महकमे में खलबली, 166 मेडिकल कर्मचारियों के अटैचमेंट खत्म #CityStates #Indore #MadhyaPradesh #IndoreNews #VaranasiLiveNews