Gorakhpur News: स्वदेशी उत्पाद ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती का आधार
गोरखपुर। खादी एवं ग्रामोद्योग आत्मनिर्भर भारत की ताकत हैं। कारीगरों का हुनर और स्वदेशी उत्पाद ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं। यह बातें शुक्रवार को खजनी विधायक श्रीराम चौहान ने खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी के समापन समारोह में कहीं।उन्होंने कहा कि भारत हर क्षेत्र में तेजी से स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा दे रहा है। खादी और ग्रामोद्योग से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ते हैं। उन्होंने माटीकला योजना और एक जिला एक उत्पाद योजना का भी जिक्र किया।गोरखपुर में आयोजित 10 दिवसीय प्रदर्शनी में खादी के कपड़े, मिट्टी के बर्तन, टेराकोटा के सामान, जूट के बैग, कालीन, मसाले, अचार, मुरब्बे और कई तरह के घरेलू उत्पादों के स्टाल लगाए गए थे। विधायक ने स्टालों का निरीक्षण कर उत्पादों की जानकारी ली।इस दौरान परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी आरके श्रीवास्तव ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में विभिन्न जिलों के ग्रामोद्योग अधिकारी और विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।
#IndigenousProductsAreTheFoundationForStrengtheningTheRuralEconomy. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 28, 2026, 03:02 IST
Gorakhpur News: स्वदेशी उत्पाद ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती का आधार #IndigenousProductsAreTheFoundationForStrengtheningTheRuralEconomy. #VaranasiLiveNews
