Yamuna Nagar News: एयरपोर्ट पर सजा स्वदेशी बाजार पांच महिलाओं ने लगाया स्टॉल

अशोक कुमारयमुनानगर। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मोहाली के शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्वदेशी बाजार सजाया गया है। यहां जिले के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी पांच महिलाओं को अपने हस्तनिर्मित उत्पादों की स्टॉल लगाने का मौका मिला है। खास बात यह है कि ये महिलाएं एक-एक माह तक एयरपोर्ट पर अपने उत्पादों का प्रदर्शनी लगाएंगी और बिक्री करेंगी। इससे उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के ग्राहकों तक पहुंच बनाने का अवसर मिलेगा।इसकी शुरुआत गांव कुंजल की न्यू लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह की प्रधान रेखा ने की। उनके प्रयासों से अन्य महिलाओं को यह मंच मिला। अब रादौर से इंदू, साढ़ौरा के कनिपला गांव से रेखा देवी, मिल्क खास से रेखा और गुंदियाना से प्रवीण सैनी अपने समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों के साथ स्टॉल लगाएंगी। वर्तमान में करीब 4500 स्वयं सहायता समूह सक्रिय हैं, जिनसे लगभग 47 हजार महिलाएं जुड़ी हुई हैं। रेखा ने बताया कि उन्होंने एक अप्रैल को एयरपोर्ट पर स्टॉल लगाई, जिसमें समूह की ओर से तैयार किए टॉयज, टेडी बियर, महिलाओं के परिधान और अन्य हस्तनिर्मित वस्तुएं प्रदर्शित की गईं। एयरपोर्ट पर आने वाले देश-विदेश के यात्रियों ने उनके उत्पादों में रुचि दिखाई और खरीदारी भी की। इससे न केवल उनकी आय में वृद्धि हुई, बल्कि उनके आत्मविश्वास में भी इजाफा हुआ है। इस पहल को राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की ओर से प्रायोजित किया गया है। महिलाओं को एयरपोर्ट पर स्टॉल निशुल्क उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही उनके रहने और खाने की व्यवस्था भी मुफ्त में की गई है। इससे महिलाओं को आर्थिक बोझ के बिना अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने का अवसर मिला है। एयरपोर्ट जैसे बड़े प्लेटफॉर्म पर स्टॉल लगाने से उनके उत्पादों को नई पहचान मिली है और दूर-दराज के ग्राहक भी उनसे जुड़ रहे हैं।-------पहल अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणादायक साबित होगीहरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक देवेंद्र शर्मा ने बताया कि जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं जिला मिशन निदेशक सुशील कुमार के निर्देशन में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को एयरपोर्ट जैसे बड़े मंच पर अवसर देना उनकी प्रतिभा को पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि यह पहल अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणादायक साबित होगी। भविष्य में बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी महिलाओं को स्टॉल उपलब्ध करवाने की योजना बनाई जा रही है ताकि अधिक से अधिक महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत बन सकें। संवाद---------------- मोहाली के शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट परलगाए स्वदेशी बाजारमेंमौजूदसमूहकीमहिला।स्वयं

#IndigenousMarketDecoratedAtTheAirport #FiveWomenSetUpAStall #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 07, 2026, 03:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Yamuna Nagar News: एयरपोर्ट पर सजा स्वदेशी बाजार पांच महिलाओं ने लगाया स्टॉल #IndigenousMarketDecoratedAtTheAirport #FiveWomenSetUpAStall #VaranasiLiveNews