देश में बेरोजगारी दर घटकर 5.1% पर आई: महिलाओं की श्रमबल में भागीदारी बढ़ी; गांवों में स्वरोजगार बढ़ा

भारत में बेरोजगारी के मोर्चे पर कुछ राहत मिली है। जुलाई से सितंबर, 2026 के बीच देश में बेरोजगारी दर घटकर 5.1 फीसदी रह गई। इससे पहले अप्रैल से जून तिमाही में यह 5.4 फीसदी थी। पिछले साल की समान तिमाही में बेरोजगारी दर 5.2 फीसदी दर्ज की गई थी। ताजा आंकड़े बताते हैं कि गांवों में बेरोजगारी कम हुई है, जबकि शहरों में इसमें मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दूसरी तरफ, काम करने या काम की तलाश करने वाली महिलाओं की हिस्सेदारी भी बढ़ी है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की ओर से मंगलवार को जारी आवधिक श्रम बल सर्वे के आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट में एक अहम बदलाव महिलाओं की श्रम बल में बढ़ती भागीदारी का है। देश में 15 साल और उससे अधिक उम्र की महिलाओं की श्रम बल भागीदारी दर 33.2 फीसदी से बढ़कर जुलाई-सितंबर में 34.7 फीसदी पहुंच गई। गांवों में बेरोजगारी घटी शहरों में मामूली बढ़ी आंकड़ों के मुताबिक, ग्रामीण इलाकों में बेरोजगारी दर अप्रैल-जून, 2026 के 4.8 फीसदी से घटकर जुलाई-सितंबर में 4.3 फीसदी रह गई। हालांकि, शहरों में यह 6.7 फीसदी से मामूली बढ़कर 6.8 फीसदी हो गई। ग्रामीण पुरुषों की बेरोजगारी दर भी 4.7 से घटकर 4.4% रह गई। शहरी पुरुषों की बेरोजगारी 6.2 फीसदी से घटकर 6.1 फीसदी और महिलाओं में 9 फीसदी से घटकर 8.8 फीसदी रह गई। गांवों में स्वरोजगार करने वालों की संख्या में वृद्धि गांवों में अपना काम या कारोबार करने वाले लोगों की हिस्सेदारी बढ़ी है। अप्रैल-जून 2026 के दौरान गांवों में काम करने वाले कुल लोगों में 61.4 फीसदी लोग अपना काम कर रहे थे। जुलाई-सितंबर तिमाही में यह हिस्सेदारी बढ़कर 62.7 फीसदी हो गई। शहरों में नियमित वेतन पाने वालों की हिस्सेदारी 49.3 फीसदी से बढ़कर 49.6 फीसदी पहुंच गई। दूसरी तरफ, गांवों और शहरों में दिहाड़ी मजदूरी करने वालों की हिस्सेदारी भी घटी है। गांवों में यह घटकर 21.7 फीसदी और शहरों में 10.7 फीसदी हो गई।

#Business #National #LabourForceSurvey #FemaleLabourForce #RuralUnemployment #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 11, 2026, 02:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




देश में बेरोजगारी दर घटकर 5.1% पर आई: महिलाओं की श्रमबल में भागीदारी बढ़ी; गांवों में स्वरोजगार बढ़ा #Business #National #LabourForceSurvey #FemaleLabourForce #RuralUnemployment #VaranasiLiveNews