Meerut News: भारतीय योग संस्थान की कार्यकारिणी गठित

मोदीपुरम। भारतीय योग संस्थान की जिला कार्यकारिणी का चुनाव सोमवार को गोल्डन एवेन्यू फेस-3 पार्क में मोटापा रोग निवारण शिविर के समापन पर किया गया। चुनाव प्रक्रिया प्रांतीय मंत्री पश्चिमी उत्तर प्रदेश रविंद्र सिंह चौहान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र कुमार की देखरेख में कराई गई। सभी केंद्र प्रमुखों की सहमति से क्षेत्र-1 की क्षेत्रीय प्रधान के रूप में श्वेता गर्ग, क्षेत्र-2 के क्षेत्रीय प्रधान के रूप में प्रमोद कुमार का चयन किया गया। सर्वसम्मति से दीपकमल शर्मा को जिला प्रधान चुना गया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र कुमार ने शपथ दिलाई। इस दौरान योग के प्रचार-प्रसार के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान जिला प्रधान कंकरखेड़ा सुनील राघव, पूर्व प्रधान सत्य प्रकाश कौशिक, देवेंद्र कांबोज, लखि पाल, राज सिंह और रीता भारद्वाज समेत कई पदाधिकारी व सदस्य आदि मौजूद रहे। संवाद

#IndianYogaInstitute'sExecutiveFormed #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 25, 2026, 15:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: भारतीय योग संस्थान की कार्यकारिणी गठित #IndianYogaInstitute'sExecutiveFormed #VaranasiLiveNews