अक्तूबर में थोक महंगाई में उछाल: ईंधन और खाद्य वस्तुओं की कीमतों ने बढ़ाई चिंता, बढ़कर पहुंची 12.29 फीसदी

देश में थोक महंगाई दर में अक्तूबर के दौरान तेजी दर्ज की गई है। थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित महंगाई सितंबर के 11.39 फीसदी से बढ़कर अक्तूबर में 12.29 फीसदी हो गई। ईंधन और बिजली, खाद्य वस्तुओं, खनिज तथा गैर-खाद्य उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी इसकी प्रमुख वजह रही। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर अक्तूबर में बढ़कर 8.26 फीसदी हो गई, जबकि सितंबर में यह 8.14 फीसदी थी।गैर-खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर भी सितंबर के 10.28 फीसदी से बढ़कर अक्तूबर में 11.69 फीसदी पर पहुंच गई। वहीं, खनिजों की कीमतों में वृद्धि की दर 9.51 फीसदी से बढ़कर 12.64 फीसदी हो गई। ईंधन और बिजली की महंगाई में सबसे ज्यादा उछाल अक्तूबर में ईंधन और बिजली की महंगाई दर में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह सितंबर के 25.85 फीसदी से बढ़कर 32.84 फीसदी हो गई।प्राथमिक वस्तुओं की श्रेणी में भी महंगाई बढ़ी है। इस श्रेणी की महंगाई दर सितंबर में 8.67 फीसदी थी, जो अक्तूबर में बढ़कर 9.24 फीसदी हो गई। निर्मित वस्तुओं की महंगाई में मामूली गिरावट निर्मित वस्तुओं की महंगाई दर में मामूली कमी आई है। सितंबर में यह 9.76 फीसदी थी, जो अक्तूबर में घटकर 9.54 फीसदी रह गई।मंत्रालय ने बताया कि अक्तूबर 2026 में खनिज तेल, कच्चा पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, बिजली, खाद्य वस्तुओं, बुनियादी धातुओं के निर्माण, रसायन और रासायनिक उत्पादों, खाद्य उत्पादों, गैर-खाद्य वस्तुओं, कपड़ा तथा रबर और प्लास्टिक उत्पादों की कीमतों ने थोक महंगाई को बढ़ाने में योगदान दिया। खुदरा महंगाई भी रिजर्व बैंक की सीमा से ऊपर इससे पहले पिछले सप्ताह जारी आंकड़ों के मुताबिक, अक्तूबर में खुदरा महंगाई दर 6.09 फीसदी रही थी। यह भारतीय रिजर्व बैंक की तय ऊपरी सहनशीलता सीमा को पार कर गई। दो साल में पहली बार खुदरा महंगाई इस सीमा से ऊपर पहुंची है। खुदरा महंगाई में इस बढ़ोतरी के बाद अगले महीने रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा में नीतिगत ब्याज दर बढ़ाए जाने की संभावना को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

#BusinessDiary #National #WholesaleInflation #Wpi #Inflation #October #FuelPrices #FoodInflation #ElectricityPrices #RetailInflation #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 16, 2026, 13:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




अक्तूबर में थोक महंगाई में उछाल: ईंधन और खाद्य वस्तुओं की कीमतों ने बढ़ाई चिंता, बढ़कर पहुंची 12.29 फीसदी #BusinessDiary #National #WholesaleInflation #Wpi #Inflation #October #FuelPrices #FoodInflation #ElectricityPrices #RetailInflation #VaranasiLiveNews