पश्चिम एशिया में तनाव: खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों के लिए चलेंगी 58 विशेष उड़ानें; आप भी नोट कर लें ये बात

West Asia Tension:अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग के कारण पश्चिम एशिया में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस टकराव के कारण ज्यादातर हवाई क्षेत्र या तो बंद कर दिए गए हैं या उन पर पाबंदियां लगा दी गई हैं। इसका सीधा असर हवाई यात्रा पर पड़ा है और खाड़ी देशों में बड़ी संख्या में भारतीय यात्री फंस गए हैं। इन यात्रियों को सुरक्षित वापस लाने के लिए भारतीय एयरलाइंस ने एक बड़ी पहल की है। नागर विमानन मंत्रालय ने बताया कि बुधवार, 4 मार्च को कुल 58 विशेष उड़ानें चलाने की योजना है। इन उड़ानों के जरिए खाड़ी देशों में फंसे भारतीय यात्रियों को वापस लाया जाएगा। इनमें 30 उड़ानें इंडिगो चलाएगी, जबकि 23 उड़ानें एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की होंगी। वैकल्पिक रास्तों का हो रहा इस्तेमाल मंत्रालय के अनुसार, भारतीय एयरलाइंस ने अपने तय शेड्यूल में बदलाव किए हैं। लंबी और बहुत लंबी दूरी की उड़ानों को प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र से बचाते हुए दूसरे रास्तों से धीरे-धीरे फिर से शुरू किया जा रहा है। भारत और खाड़ी क्षेत्र के बीच उड़ान भरने वाली विदेशी एयरलाइंस भी हवाई क्षेत्र और हालात के आधार पर सीमित सेवाएं दे रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयर इंडिया, इंडिगो, स्पाइसजेट और आकासा एयर दुबई और फुजैराह जैसे खाड़ी शहरों से कई विशेष उड़ानें चलाएंगी। ये उड़ानें भारत के नई दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोच्चि, अहमदाबाद और तिरुवनंतपुरम जैसे हवाई अड्डों पर उतरेंगी। यह भी पढ़ें:Iran Crisis: 'पीएम मोदी के जाने के बाद मिला ऑपरेशनल मौका', ईरान पर हमले को लेकर इस्राइली राजदूत का बड़ा बयान यात्रियों के लिए जरूरी सलाह अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी एयरलाइन से फ्लाइट के समय की पुष्टि होने तक दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट या अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट न जाएं। दुबई का हवाई क्षेत्र आंशिक रूप से खुला है और केवल कुछ ही व्यावसायिक उड़ानों को इजाजत दी गई है। एमिरेट्स और इंडिगो जैसी एयरलाइंस सीमित उड़ानें चला रही हैं और अपनी वेबसाइट पर लगातार जानकारी दे रही हैं। अबू धाबी से भी उड़ानें प्रभावित हुई हैं। एतिहाद एयरवेज ने कहा है कि अबू धाबी से तय उड़ानें रद्द हैं और 5 मार्च को दोपहर 2 बजे (स्थानीय समय) तक संचालन बंद रहेगा। हालांकि, यूएई के अधिकारियों के साथ मिलकर कुछ मालवाहक और यात्रियों को वापस लाने वाली उड़ानें चलाई जा सकती हैं। मंत्रालय ने दिए सख्त निर्देश नागर विमानन मंत्रालय ने कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है। सभी एयरलाइंस को निर्देश दिया गया है कि वे यात्रियों के साथ पूरी पारदर्शिता रखें। साथ ही रिफंड, रीशेड्यूलिंग और दूसरी मदद से जुड़े नियमों का पालन करें। मंत्रालय ने यह भी कहा कि वह एयरलाइंस के साथ लगातार संपर्क में है और हवाई किरायों पर नजर रख रहा है, ताकि इस दौरान टिकट की कीमतों में बेवजह बढ़ोतरी न हो। यह भी पढ़ें:Who is Mojtaba Khamenei:अरबों के मालिक, दुनियाभर में संपत्ति; कौंन हैं ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई

#IndiaNews #National #WestAsiaTension #IranIsraelWar #IndianAirlines #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 04, 2026, 10:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




पश्चिम एशिया में तनाव: खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों के लिए चलेंगी 58 विशेष उड़ानें; आप भी नोट कर लें ये बात #IndiaNews #National #WestAsiaTension #IranIsraelWar #IndianAirlines #VaranasiLiveNews