Explainer: भारत में पहली बार निजी कंपनी लॉन्च करेगी ऑर्बिटल रॉकेट; क्या है मिशन आगमन, दुनिया के लिए कितना खास?

भारत में पहली बार कोई निजी कंपनी अपने खुद के ऑर्बिटल रॉकेट से उपग्रहों को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित करने का प्रयास करेगी। हैदराबाद की निजी अंतरिक्ष कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस अपने पहले ऑर्बिटल क्लास रॉकेट विक्रम-1 का पहला परीक्षण मिशन 'मिशन आगमन' लॉन्च करने जा रही है। यह पहली बार होगा जब कोई भारतीय निजी कंपनी अपने स्वयं के विकसित लॉन्च व्हीकल से उपग्रह को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित करने का प्रयास करेगी। मिशन आगमन क्या है विक्रम-1 रॉकेट की खासियत क्या है इसमें कौन-सी तकनीकें इस्तेमाल की गई हैं यह मिशन इतना महत्वपूर्ण क्यों माना जा रहा है स्काईरूट एयरोस्पेस की शुरुआत कैसे हुई भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र को कैसे मिला बढ़ावा भारत के स्पेस स्टार्टअप का क्या हाल है आइये जानते हैं क्या है मिशन आगमन मिशन आगमन विक्रम-1 रॉकेट की पहली परीक्षण उड़ान है। इसका प्रक्षेपण आज सुबह 11:30 बजे श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से किया जाना है। इस मिशन के जरिए स्काईरूट एयरोस्पेस अपने पूरी तरह स्वदेशी विकसित ऑर्बिटल लॉन्च व्हीकल की क्षमताओं का परीक्षण करेगी।

#IndiaNews #National #AmarujalaExplainer #SkyrootAerospace #MissionAagman #Vikram-1 #India'sFirstPrivateOrbitalRocket #PrivateSpaceSector #Isro #In-space #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 17, 2026, 19:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Explainer: भारत में पहली बार निजी कंपनी लॉन्च करेगी ऑर्बिटल रॉकेट; क्या है मिशन आगमन, दुनिया के लिए कितना खास? #IndiaNews #National #AmarujalaExplainer #SkyrootAerospace #MissionAagman #Vikram-1 #India'sFirstPrivateOrbitalRocket #PrivateSpaceSector #Isro #In-space #VaranasiLiveNews