विपक्ष लामबंद, दिल्ली में आंदोलन LIVE: आज कांग्रेस समेत इंडिया ब्लॉक के नेताओं का हल्लाबोल, पुलिस कितनी तैयार?
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी खेमे के राजनीतिक दल आंदोलन कर रहे हैं। बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन की तैयारियों को देखते हुएराष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में केंद्रीय बलों को भी तैनात किया गया है। आज कांग्रेस नेताओं-सांसदों समेत अन्य दल के नेता भी जंतर-मंतर की तरफ कूच करेंगे। आंदोलन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस के जवानों को बड़ी संख्या में तैनात किया गया है। कानूनी पाबंदियों और निषेधाज्ञा को देखते हुए रास्तों को डायवर्ट करना पड़ा है।सीईसी के इस्तीफे को लेकर कांग्रेस व अन्य विपक्षी दल सोमवार को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे। राहुल गांधी ने कहा, सोमवार को हम सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे और देश के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत को सीईसी के खिलाफ ज्ञापन सौंपेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस बारे में कहा, हम हाथ जोड़कर सीजेआई को देश के हालात के बारे में बताएंगे और उनसे दखल देने के लिए कहेंगे। दिल्ली में आंदोलन के बीच चीफ जस्टिस का रुख क्या समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिकसुप्रीम कोर्ट के सूत्रों ने कहा, सीजेआई ने कांग्रेस नेताओं से मिलने से इन्कार कर दिया है। सीजेआई ने कांग्रेस को भेजे जवाब में कहा कि विपक्ष के नेता जिन मुद्दों पर मिलना चाहते हैं वो अदालत में लंबित हैं। सुप्रीम कोर्ट को इस तरह प्रशासनिक स्तर पर राजनीतिक प्रतिनिधिमंडल से मिलने की कोई शक्ति नहीं है। उसकी शक्ति याचिका दाखिल होने पर सुनवाई कर फैसला देने की है। सीजेआई के जवाब में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए 24 घंटे खुले हैं। अगर कांग्रेस याचिका दाखिल करती है तो सुप्रीम कोर्ट लंबित मामलों के साथ मंगलवार को सुनवाई को तैयार है।
#IndiaNews #National #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 12, 2026, 02:22 IST
विपक्ष लामबंद, दिल्ली में आंदोलन LIVE: आज कांग्रेस समेत इंडिया ब्लॉक के नेताओं का हल्लाबोल, पुलिस कितनी तैयार? #IndiaNews #National #VaranasiLiveNews
