IND vs AFG: आईपीएल के बाद अब धर्मशाला में भारत-अफगानिस्तान वनडे मैच पर निगाहें, 13 जून को होगा मुकाबला
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के रोमांच के बाद अब एक बार फिर हिमाचल प्रदेश की वादियों में क्रिकेट का जुनून सिर चढ़कर बोलेगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में जल्द इंडिया-इंडिया के नारों की गूंज सुनाई देगी। भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 13 जून को धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले को लेकर भी क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देने को मिल रहा है। आईपीएल 2026 के चार सफल मुकाबलों के बाद धर्मशाला स्टेडियम को एक और बड़ा अंतरराष्ट्रीय मैच मिला है। धौलाधार की पहाड़ियों के बीच स्थित यह मैदान दुनिया के सबसे खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियमों में गिना जाता है और यहां भारतीय टीम का रिकॉर्ड भी शानदार रहा है।
#CityStates #Shimla #Kangra #IndiaVsAfghanistanOdi #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 27, 2026, 20:07 IST
IND vs AFG: आईपीएल के बाद अब धर्मशाला में भारत-अफगानिस्तान वनडे मैच पर निगाहें, 13 जून को होगा मुकाबला #CityStates #Shimla #Kangra #IndiaVsAfghanistanOdi #VaranasiLiveNews
