IND A vs NZ A Live Score: आकिब और कंबोज ने कराई भारत ए की वापसी, न्यूजीलैंड ए को मिली 204 रनों की बढ़त
अंशुल कंबोज और आकिब नबी की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ए ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहले अनौपचारिक टेस्ट के दूसरे दिन वापसी की। न्यूजीलैंड ए की पहली पारी 317 रन पर ऑलआउट हुई और उसने 204 रनों की बढ़त हासिल की। भारत ए की पहली पारी 113 रन पर ढेर हुई थी। पहली पारी में भारत ए के बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए थे। अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाया न्यूजीलैंड ए भारत ए को सस्ते में ऑलआउट करने के बाद न्यूजीलैंड ए ने मजबूत शुरुआत की। कर्टिस और कप्तान रिस मारियू ने पहले विकेट के लिए 132 रनों की साझेदारी कर न्यूजीलैंड ए को बढ़त दिला दी। इन दोनों बल्लेबाजों ने अकेले इतने रन जोड़े जितने भारत ए की पूरी टीम मिलाकर भी नहीं बना सकी। पहले दिन के खेल की समाप्ति से पहले मुकेश ने इस साझेदारी को तोड़ा। मुकेश ने मारियू को अपना शिकार बनाया जो 137 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 76 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद आकिब नबी ने अपना दम दिखाया और लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लिए। आकिब ने जेडन लिनॉक्स और टिम रॉबिनसन को खाता खोले बिना आउट किया। न्यूजीलैंड ए ने दूसरे दिन की शुरुआत तीन विकेट पर 135 रन से की। लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने दबदबा बनाए रखा। कंबोज ने कर्टिस हेफी को आउट किया जो 44 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद उन्होंने मैथ्यू बोयले को अपना शिकार बनाया जो 17 रन ही बना सके। हालांकि, डीन फोक्सक्रॉफ्ट ने अर्धशतक लगाकर टीम की बढ़त को मजबूत किया। फोक्सक्रॉफ्ट को वाशिंगटन सुंदर ने आउट किया जो 51 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड ए के लिए क्रिस्टियन क्लार्क ने 42, मिचेल हे ने 24, फ्रेजर शीट ने 7 और साइमन कीन ने 4 रन बनाए। वहीं, जैक गिब्सन 6 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ए के लिए अंशुल कंबोज और आकिब नबी ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि आकाश दीप को दो और मुकेश तथा सुंदर को एक-एक विकेट मिला। भारत ए की पहली पारी इससे पहले, न्यूजीलैंड ए ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहली पारी में भारत ए की पहली पारी सस्ते में ऑलआउट हो गई और भारतीय बल्लेबाज अपना दम नहीं दिखा सके। न्यूजीलैंड की सीनियर टीम के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज को देखते हुए ये अनौपचारिक मुकाबला अहम है। भारत ए टीम में कई ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं जिन्हें न्यूजीलैंड की सीनियर टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है। लेकिन इनके प्रदर्शन ने भारत की चिंता बढ़ा दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ए की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। भारत ए टीम ने यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल जैसे अनुभवी बल्लेबाज शामिल हैं, लेकिन ये दोनों भी पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए। भारत ए की ओर से पहली पारी में यश राठौड़ और देवदत्त पडिक्कल ही कुछ रन बना सके, जबकि अन्य बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए।
#CricketNews #International #IndAVsNzA #IndAVsNzALiveScore #NewZealandAVsIndiaA #1stUnofficialTest #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 25, 2026, 08:28 IST
IND A vs NZ A Live Score: आकिब और कंबोज ने कराई भारत ए की वापसी, न्यूजीलैंड ए को मिली 204 रनों की बढ़त #CricketNews #International #IndAVsNzA #IndAVsNzALiveScore #NewZealandAVsIndiaA #1stUnofficialTest #VaranasiLiveNews
