Sonipat News: अधूरे अंडरपास ने कठिन की राहगीरों की राह

संवाद न्यूज एजेंसी गन्नौर। रेलवे अंडरपास के निर्माण की वजह से अगवानपुर रेलवे फाटक लंबे समय से बंद है। अंडरपास का निर्माण करीब दो साल से अधूरा पड़ा है। इससे कई गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।अंडरपास से अगवानपुर की तरफ अब दो रास्ते निकाले जा रहे हैं। एक रास्ता राजलूगढ़ी की तरफ जबकि दूसरा रास्ता पांची रोड की तरफ। इसके लिए रेलवे ने खोदाई का कार्य करवा कर छोड़ दिया है। खोदाई के बाद अब स्थिति यह है कि अधूरे अंडरपास से दोपहिया वाहनों को लेकर गुजरना जोखिम भरा है।यहां से चार पहिया वाहन निकालना पूरी तरह से बंद है। इससे आसपास के ग्रामीणों में रोष है। भोगीपुर गांव के सरपंच सावन कुमार के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विभाग की सुस्त कार्यप्रणाली को लेकर रोष जताया है। सरपंच ने बताया कि वाहनों से उठने वाला धूल का गुबार दोपहिया चालकों के लिए बड़ी समस्या बना हुआ है। सुरेंद्र, सतबीर, त्रिलोक और विकास ने बताया कि रेलवे विभाग ने फाटक लंबे समय से बंद कर रखा है, न तो अंडरपास का काम पूरा हो रहा और न ही रेलवे ओवरब्रिज पूरा किया जा रहा है। मजबूरन लोगों को कई किलोमीटर लंबा चक्कर लगाकर आवागमन करना पड़ रहा है। इससे समय और ईंधन दोनों की बर्बादी हो रही है। स्कूल-काॅलेज जाने वाले छात्रों और रोजाना सफर करने वाले कर्मियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने अंडरपास का काम तुरंत पूरा करवाने की मांग की है।

#IncompleteUnderpassesMakeCommuters'JourneyDifficult #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 05, 2026, 15:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: अधूरे अंडरपास ने कठिन की राहगीरों की राह #IncompleteUnderpassesMakeCommuters'JourneyDifficult #VaranasiLiveNews