Panipat News: अधूरे निर्माण ने बदहाल किया पुराना पानीपत-हरिद्वार हाईवे
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। मानसून की शुरुआत के साथ ही पुराना हरिद्वार रोड (पानीपत-हरिद्वार स्टेट हाईवे) राहगीरों और स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। लोक निर्माण विभाग के अधूरे निर्माण कार्य के कारण शहर के पत्थर मार्केट से लेकर उग्राखेड़ी सरकारी स्कूल तक सड़क की हालत बदतर हो गई है। सड़क निर्माण के दौरान पानी निकासी के लिए नाले का निर्माण नहीं होने से बारिश होते ही यहां जलभराव की स्थिति बन जाती है।बारिश की कुछ बूंदों के बाद ही सड़क पर कई जगह पानी जमा हो जाता है। जलभराव के कारण वाहन चालकों को उग्राखेड़ी गांव के संकरे रास्तों से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे गांव के अंदर भी जाम की स्थिति बन रही है।सड़क पर जमा गंदे पानी के कारण वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत उग्राखेड़ी सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को हो रही है। बच्चे रोजाना पानी के बीच से होकर स्कूल पहुंचने को मजबूर हैं। 24 गांवों का संपर्क प्रभावित : स्थानीय निवासी सुरेश, वीरेंद्र और राजबीर ने बताया कि सनौली रोड हरियाणा को उत्तर प्रदेश से जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। इस रास्ते से करीब दो दर्जन गांवों के लोग रोजाना रोजगार और अन्य कार्यों के लिए पानीपत शहर आते हैं। उग्राखेड़ी के पास सड़क की बदहाली के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।पुराना हरिद्वार रोड पर उग्राखेड़ी गांव के पास जलभराव की जानकारी मेरे संज्ञान में है। यह क्षेत्र नगर निगम और ग्राम पंचायत की सीमा के बीच आता है। जनहित को देखते हुए मामले की जांच कराई जाएगी। साथ ही पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से भी जवाब मांगा जाएगा। -कोमल सैनी, मेयर
#IncompleteConstructionHasLeftTheOldPanipat-HaridwarHighwayInADilapidatedState. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 08, 2026, 02:54 IST
Panipat News: अधूरे निर्माण ने बदहाल किया पुराना पानीपत-हरिद्वार हाईवे #IncompleteConstructionHasLeftTheOldPanipat-HaridwarHighwayInADilapidatedState. #VaranasiLiveNews
