Meerut News: गुजरान गेट से शहीद द्वार तक सीसी रोड का उद्घाटन

सरधना। नगर क्षेत्र के गुजरान गेट चौराहे से शहीद द्वार तक निर्मित नवनिर्मित सीसी रोड का उद्घाटन पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी, मंगू प्रधान और आशीष त्यागी ने संयुक्त रूप से किया। यह सीसी रोड लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग थी। सड़क की स्थिति खराब होने के कारण आवागमन में दिक्कत होती थी। खासकर बरसात के समय जलभराव और कीचड़ की समस्या आम थी। अब इस सीसी रोड के निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि व्यापार और दैनिक जीवन में भी सुविधा होगी। कार्यक्रम में मनमोहन त्यागी, ठाकुर मनोज सोम, टोनी पहलवान, मांगू प्रधान, रोहताश विश्वकर्मा, पंकज टाल्ली, विजय वशिष्ठ, सोनू त्यागी, राहुल पाल, शानू जैन, जोनी, ललित गुज्जर, वेद प्रकाश, शाहवेज अंसारी उपस्थित रहे।

#InaugurationOfCCRoadFromGujranGateToShaheedGate #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 09, 2026, 19:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: गुजरान गेट से शहीद द्वार तक सीसी रोड का उद्घाटन #InaugurationOfCCRoadFromGujranGateToShaheedGate #VaranasiLiveNews