अंतरराष्ट्रीय गैंग का पर्दाफाश: नौकरी-पढ़ाई के नाम पर करते थे ठगी, 10 सदस्य गिरफ्तार, 453 बंधक मुक्त

नेपाली नागरिकों को नौकरी, पढ़ाई और नेटवर्क मार्केटिंग के जरिए अधिक कमाई का सपना दिखाकर ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का कसया पुलिस की संयुक्त टीम ने भंडाफोड़ किया है। संयुक्त कार्रवाई में गिरोह के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें आठ पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से फर्जी दस्तावेज, नकदी, आभूषण और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। एसपी केशव कुमार के निर्देशन में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण तथा सीओ कसया कुन्दन कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना कसया, सर्विलांस सेल, स्वाट टीम और एसटीएफ गोरखपुर की संयुक्त टीम ने बीते शनिवार को कसया थाना क्षेत्र अंतर्गत कसया नगर में दर्जनों जगह पर छापेमारी कर आरोपितों को गिरफ्तार किया।

#CityStates #Gorakhpur #Fraudgang #NepaliCitizens #Stf #Swat #InternationalCrime #Kushinagar #KushinagarNews #KushinagarNewsInHindi #CrimeNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 31, 2026, 15:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




अंतरराष्ट्रीय गैंग का पर्दाफाश: नौकरी-पढ़ाई के नाम पर करते थे ठगी, 10 सदस्य गिरफ्तार, 453 बंधक मुक्त #CityStates #Gorakhpur #Fraudgang #NepaliCitizens #Stf #Swat #InternationalCrime #Kushinagar #KushinagarNews #KushinagarNewsInHindi #CrimeNews #VaranasiLiveNews