UP: शर्ट उतारकर बुलेट पर कर रहे थे स्टंटबाजी, रील बना रहे 'टार्जन' को पुलिस ने पकड़ा- बाइक सीज
पीपीगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इसमें दो युवक बाइक पर स्टंटबाजी करते नजर आ रहे हैं। बाइक चला रहा युवक शर्ट उतारकर अपनी बॉडी दिखा रहा था। खुद को टार्जन बताने वाले युवक को देर शाम पुलिस ने हिरासत में ले लिया। साथ ही बाइक को सीज कर दिया। वायरल वीडियो में बुलेट पर दो युवक नजर आ रहे हैं। ये वीडियो पीपीगंज इलाके का बताया जा रहा है। इसमें बाइक चला रहे युवक ने शर्ट नहीं पहनी है और वह बाइक चलाते हुए दोनों हाथ हैंडिल से हटा ले रहा है। इसके बाद वह अपनी बॉडी दिखा रहा है। सामने से कुछ युवक बाइक पर बैठे हुए रील बना रहे थे।
#CityStates #Gorakhpur #GorakhpurBulletStuntNews #CityAndState #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 18, 2026, 12:20 IST
UP: शर्ट उतारकर बुलेट पर कर रहे थे स्टंटबाजी, रील बना रहे 'टार्जन' को पुलिस ने पकड़ा- बाइक सीज #CityStates #Gorakhpur #GorakhpurBulletStuntNews #CityAndState #VaranasiLiveNews
