Sonipat News: यूरिया वितरण व्यवस्था में सुधार, सहकारी समितियों के जरिए किसानों को मिल रही राहत

सोनीपत। खरीफ सीजन के दौरान यूरिया की उपलब्धता को लेकर किसानों को इस बार राहत मिली है। प्रशासनिक स्तर पर किए गए बदलावों के बाद अब जिले में करीब 60 फीसदी यूरिया सहकारी समितियों के माध्यम से वितरित किया जा रहा है। इससे किसानों की निजी खाद विक्रेताओं पर निर्भरता कम होने के साथ वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता आने की उम्मीद है।सरकार से सम्मानित प्रगतिशील बागवानी किसान एवं सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन युद्धविंद्र सिंह मोहाना ने बताया कि कुछ समय से निजी दुकानों पर खाद वितरण में अनियमितता और किसानों के उत्पीड़न की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं। इस मुद्दे को प्रशासन और संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाया गया तो व्यवस्था में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाए गए।उन्होंने बताया कि मोहाना सहकारी समिति में भी यूरिया की खेप पहुंच चुकी है और किसान निर्धारित प्रक्रिया के तहत वहां से खाद प्राप्त कर सकते हैं। इससे किसानों को समय पर खाद मिलने के साथ अनावश्यक परेशानियों से भी राहत मिलेगी। युद्धविंद्र सिंह ने किसानों से मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण कराने की अपील करते हुए कहा कि पंजीकरण के बाद ही निर्धारित नियमों के अनुसार यूरिया का वितरण किया जाएगा। उन्होंने किसानों को आवश्यकता के अनुरूप ही खाद के इस्तेमाल, जैविक कल्चर को अपनाने और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी खाद वितरण में लापरवाही, कालाबाजारी या किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो किसान तुरंत सीएम विंडो, समाधान शिविर या संबंधित विभाग में शिकायत दर्ज कराएं ताकि दोषियों के खिलाफ समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

#ImprovementInUreaDistributionSystem;FarmersReceivingReliefThroughCooperativeSocieties. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 30, 2026, 20:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: यूरिया वितरण व्यवस्था में सुधार, सहकारी समितियों के जरिए किसानों को मिल रही राहत #ImprovementInUreaDistributionSystem;FarmersReceivingReliefThroughCooperativeSocieties. #VaranasiLiveNews