Noida News: अधिगृहीत जमीन से अवैध खनन, प्राथमिकी
दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के बोड़ाकी गांव में अधिगृहीत जमीन पर अवैध खनन के आरोप में ट्रैक्टर मालिक व अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि बोड़ाकी गांव में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने जमीन का अधिग्रहण किया है, जिस पर अवैध रूप से मिट्टी खनन किया जा रहा है। सूचना पाकर पहुंचे निरीक्षण के लिए पहुंचे ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सर्किल सहायक प्रबंधक रामकिशन ने ट्रैक्टर ट्राॅली को अवैध खनन करते हुए पाया। प्रबंधक को देखकर चालक भाग गया। जांच में पता लगा कि ट्रैक्टर हजरतपुर निवासी इंद्र भाटी का है, जो मौके पर मोबाइल फोन व फावड़ा छोड़ गया।
#IllegalMiningFromAcquiredLand #FIR #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 04, 2026, 13:27 IST
Noida News: अधिगृहीत जमीन से अवैध खनन, प्राथमिकी #IllegalMiningFromAcquiredLand #FIR #VaranasiLiveNews
