Yamuna Nagar News: गांव घेसपुर में बन रही कॉलोनी से हटाए अवैध निर्माण

यमुनानगर। जिला प्रशासन की टीम ने रादौर के गांव घेसपुर में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में बुधवार को जेसीबी से अवैध निर्माण हटा दिए। जिला नगर योजनाकार राजेश कुमार ने बताया कि अर्बन एरिया रादौर के अंतर्गत करीब एक एकड़ क्षेत्र में बिना अनुमति कॉलोनी विकसित की जा रही थी। जिला प्रशासन की टीम ने पुलिस और संबंधित विभागों की मौजूदगी में कार्रवाई करते हुए कॉलोनी की सभी कच्ची सड़कों और सीवरेज नेटवर्क ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन विभाग के डॉ. नितिन रहेजा, जिला नगर योजनाकार का स्टाफ, राज्य प्रवर्तन ब्यूरो तथा रादौर थाना पुलिस मौके पर तैनात रही। जिला नगर योजनाकार ने बताया कि कॉलोनी विकसित करने वालों को हरियाणा अर्बन एरिया एक्ट, 1975 के तहत पहले ही नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन विभागीय आदेशों की पालना नहीं की गई। बिना आवश्यक अनुमति कॉलोनी बसाने पर यह कार्रवाई की गई। डीसी प्रीति और जिला नगर योजनाकार राजेश कुमार ने लोगों से अपील की कि किसी भी अवैध कॉलोनी में प्लॉट खरीदने या बेचने से बचें। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी अवैध निर्माण और कॉलोनियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। संवाद----------

#IllegalConstructionsRemovedFromTheColonyBeingDevelopedInGhespurVillage. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 16, 2026, 01:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Yamuna Nagar News: गांव घेसपुर में बन रही कॉलोनी से हटाए अवैध निर्माण #IllegalConstructionsRemovedFromTheColonyBeingDevelopedInGhespurVillage. #VaranasiLiveNews