Uttarkashi News: सरकारी भूमि पर किया गया अवैध निर्माण किया ध्वस्त
मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज शिकायत के बाद हरकत में आया प्रशासनतहसील प्रशासन की टीम ने पुलिस बल, लोनिवि व वन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में गिराई दीवारनौगांव (उत्तरकाशी)। क्षेत्र में बर्निगाड कस्बे से लगे कुंवा-कफनौल मोटर मार्ग पर सरकारी भूमि पर किए जा रहे अवैध निर्माण के खिलाफ तहसील प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निर्माणाधीन पक्के भवन को ध्वस्त कर दिया। मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज शिकायत के बाद प्रशासन हरकत में आया और मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।तहसील प्रशासन की टीम ने पुलिस बल, लोक निर्माण विभाग और वन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी की सहायता से भवन की दीवारों को गिरा दिया। जांच में प्रथम दृष्टया यह पाया गया कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर पहाड़ काटकर पक्का निर्माण किया जा रहा था। इसके बाद संबंधित विभागों की संयुक्त टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। अतिक्रमण हटाने के दौरान प्रशासनिक टीम को कुछ लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई शांतिपूर्वक पूरी कर ली गई। नायब तहसीलदार खजान सिंह असवाल ने बताया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे और निर्माण की पुष्टि होने के बाद यह कदम उठाया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि संबंधित पक्ष दोबारा निर्माण कार्य करने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों के बीच हड़कंप की स्थिति है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहनी चाहिए।
#IllegalConstructionOnGovernmentLandDemolished. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 20, 2026, 19:45 IST
Uttarkashi News: सरकारी भूमि पर किया गया अवैध निर्माण किया ध्वस्त #IllegalConstructionOnGovernmentLandDemolished. #VaranasiLiveNews
