Ambala News: तीन एकड़ भूमि पर बन रही अवैध काॅलोनी को तोड़ा

शहजादपुर। जिला नगर योजनाकार के दस्ते ने वीरवार को शहजादपुर के नियंत्रित क्षेत्र में करीब तीन एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान गांव शहजादपुर में चिन्हित भूमि पर सड़कों के जाल और डीपीसी (नीवों) को जमींदोज कर दिया गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान मौजूद रहे। उनके साथ पटवारी नेत्र शर्मा, कनिष्ठ अभियंता अभिषेक और पुलिस बल तैनात रहा। डीटीपी रोहित चौहान ने कहा कि प्रॉपर्टी डीलर कॉलोनी रेगुलर होने का झांसा देकर लोगों को ठग रहे हैं। उन्होंने अपील की कि अवैध कॉलोनियों में निवेश न करें और न ही कोई निर्माण कार्य करें। संवाद

#IllegalColonyBeingBuiltOnThreeAcresOfLandDemolished #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 27, 2026, 03:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambala News: तीन एकड़ भूमि पर बन रही अवैध काॅलोनी को तोड़ा #IllegalColonyBeingBuiltOnThreeAcresOfLandDemolished #VaranasiLiveNews