Chandigarh-Haryana News: आईकिया 4000 करोड़ का करेगी निवेश करेगी, 10 हजार को मिलेगा रोजगार

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से बुधवार को आईकिया इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पैट्रिक एंटोनी ने मुलाकात की। यह बैठक संत कबीर कुटीर में हुई। बैठक में हरियाणा में कंपनी के निवेश और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हुई। आईकिया गुरुग्राम में करीब 3,500 से 4,000 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है। यह परियोजना लगभग 10 एकड़ में बनेगी। इसमें रिटेल स्टोर, ऑफिस और अन्य सुविधाएं शामिल होंगी। इस निवेश से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 10 हजार रोजगार मिलने की संभावना है।सीएम सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार निवेश करने वाली कंपनियों को बेहतर सुविधाएं व सहयोग दे रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आईकिया की भविष्य की योजनाओं में भी सरकार पूरा साथ देगी। बैठक के दौरान आईकिया के सीईओ ने मुख्यमंत्री को अगले साल गुरुग्राम में बनने वाले आईकिया स्टोर के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना हरियाणा को वैश्विक कंपनियों के लिए एक बेहतर निवेश केंद्र बनाने में मदद करेगी। युवाओं को इस परियोजना में रोजगार दिलाने के लिए कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट) के जरिए प्रशिक्षित किया जाएगा। बैठक के बाद सीएम ने एंटोनी को श्रीमद्भगवद्गीता की प्रति भेंट की। ब्यूरो

#IkeaWillInvestInHaryana #HaryanaNews #HaryanaHindiNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 08, 2026, 12:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chandigarh-Haryana News: आईकिया 4000 करोड़ का करेगी निवेश करेगी, 10 हजार को मिलेगा रोजगार #IkeaWillInvestInHaryana #HaryanaNews #HaryanaHindiNews #VaranasiLiveNews