सरकारी नौकरी का मौका: IIT BHU में 40-57 साल के लोगों को करियर बनाने अवसर, 24 पदों पर 10 अगस्त तक करें आवेदन

काशी के 40 से लेकर 57 साल की उम्र के लोगों के पास अपने शहर में सरकारी संस्थान से जुड़कर काम करने का मौका है। इनके लिए आईआईटी बीएचयू में लाइब्रेरियन, असिस्टेंट रजिस्ट्रार, स्पोर्ट्स ऑफिसर, सिस्टम एनालिस्ट और डिप्टी लाइब्रेरियन सहित 24 पदों पर भर्तियां शुरू हो गई हैं। 10 अगस्त तक इन पदों पर आवेदन का मौका होगा। इसमें प्रशासनिक, तकनीकी, पुस्तकालय, सिस्टम विश्लेषक, आईडब्ल्यूडी, राजभाषा और खेल विभाग के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थी समर्थ पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 जुलाई से शुरू हो गई है जो कि 10 अगस्त शाम पांच बजे तक चलेगी। इसे भी पढ़ें;Sawan 2026: दशाश्वमेध-गोदौलिया मार्ग पर हफ्ते में केवल दो दिन बैरिकेडिंग, पुलिस प्रशासन ने लिया निर्णय ऑनलाइन फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट सभी संबंधित असिस्टेंट दस्तावेज के साथ स्पीड पोस्ट द्वारा रजिस्ट्रार, आईआईटी (बीएचयू), वाराणसी को भेजना अनिवार्य है। असिस्टेंट रजिस्ट्रार, वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी, लाइब्रेरियन, डिप्टी लाइब्रेरियन, असिस्टेंट लाइब्रेरियन, प्रिंसिपल सिस्टम एनालिस्ट, सीनियर सिस्टम एनालिस्ट, सिस्टम एनालिस्ट, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, हिंदी अधिकारी, मुख्य खेल अधिकारी और खेल अधिकारी सहित कई पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

#CityStates #Varanasi #IitBhuRecruitment2026 #JobInIitBhu #GovernmentJob #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 14, 2026, 17:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सरकारी नौकरी का मौका: IIT BHU में 40-57 साल के लोगों को करियर बनाने अवसर, 24 पदों पर 10 अगस्त तक करें आवेदन #CityStates #Varanasi #IitBhuRecruitment2026 #JobInIitBhu #GovernmentJob #VaranasiLiveNews