आईजीएमसी शिमला: रोबोटिक सर्जरी से किडनी के कैंसर का सफल ऑपरेशन, पांच घंटे चली प्रक्रिया
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में रोबोटिक सर्जरी से किडनी से कैंसर को अलग कर व्यक्ति को नया जीवन दिया गया। सर्जरी विभाग की ओर से पहली बार रोबोटिक सर्जरी से ऑपरेशन किया गया और पांच घंटे चला। खास बात यह है कि रोबोट से आधी किडनी निकालकर कैंसर को अलग किया है। अब व्यक्ति पूरी तरह से ठीक है। चिकित्सकों का दावा है कि व्यक्ति की किडनी भी कार्य कर रही है। रोबोट से की गई सर्जरी सामान्य सर्जरी से काफी अलग रही। आमतौर पर सर्जरी में किडनी से कैंसर युक्त हिस्से को अलग करने के लिए लेप्रोस्कॉप या सामान्य ऑपरेशन का प्रयोग किया जाता था। इस ऑपरेशन में काफी जटिलताएं रहती हैं।
#CityStates #HimachalPradesh #Shimla #IgmcShimla #RoboticSurgery #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 28, 2026, 21:03 IST
आईजीएमसी शिमला: रोबोटिक सर्जरी से किडनी के कैंसर का सफल ऑपरेशन, पांच घंटे चली प्रक्रिया #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #IgmcShimla #RoboticSurgery #VaranasiLiveNews
