Mandi News: महिलाओं पर जबरन रंग लगाया तो पुलिस पहुंचाएगी हवालात
रंगोत्सव को लेकर पुलिस ने जारी किया अलर्टसंवाद न्यूज एजेंसी जोगिंद्रनगर (मंडी)। होली पर्व पर महिलाओं की इच्छा के विरुद्ध अगर किसी ने जबरन रंग लगाया तो पुलिस शिकायत के आधार पर ऐसे तत्वों को हवालात पहुंचाएगी। 2 से 4 मार्च तक मनाए जाने वाले रंगोत्सव पर सुदृढ़ कानून व्यवस्था को लेकर मंडी पुलिस ने यह अलर्ट जारी किया है। सार्वजनिक क्षेत्रों में भीड़ पर निगरानी के लिए अतिरिक्त पुलिस बल और होली की आड़ में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लापरवाह दोपहिया और चौपहिया वाहन चालकों पर भी पुलिस नियमों के तहत आवश्यक कार्रवाई अमल में लाएगी। थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने शैक्षणिक संस्थानों में भी होली के पर्व पर शांतिप्रिय माहौल बनाए रखने का आग्रह किया है। कहा है कि आम लोगों की सुरक्षा पर भी अधिक ध्यान केंद्रित करने के निर्देश जारी किए हैं।इधर, रुद्राक्ष वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, सचिव सुनित कुमार ने बताया कि रंगोत्सव को सामूहिक तौर पर आकर्षक बनाने के लिए आयोजक समिति ने तमाम तैयारियां पूरी कर ली हैं।
#IfYouForciblyApplyColorOnWomen #ThePoliceWillSendYouToJail. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 01, 2026, 17:27 IST
Mandi News: महिलाओं पर जबरन रंग लगाया तो पुलिस पहुंचाएगी हवालात #IfYouForciblyApplyColorOnWomen #ThePoliceWillSendYouToJail. #VaranasiLiveNews
