Lalitpur News: सपा ने प्रत्याशी उतारा तो कांग्रेस भी ठोकेगी ताल, दोनों सीटों पर मांगेगी टिकट
दावेदारों की सूची लेकर प्रदेश अध्यक्ष से मिलेंगे जिलाध्यक्ष, गठबंधन में 120 सीटों की मांग पर नहीं बनी बातसंवाद न्यूज एजेंसीललितपुर। समाजवादी पार्टी ने ललितपुर विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। इसके बाद कांग्रेस ने भी चुनावी तैयारी तेज कर दी है। पार्टी अब ललितपुर और महरौनी दोनों विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने की पैरवी करेगी। इसके लिए दावेदारों की सूची तैयार की जा रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. दयाराम रजक सूची लेकर प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष से मुलाकात करेंगे। दरअसल, समाजवादी पार्टी ने पूर्व जिलाध्यक्ष और पूर्व प्रत्याशी ज्योति सिंह लोधी को ललितपुर विधानसभा सीट से टिकट देने की घोषणा की है। कांग्रेस को उम्मीद थी कि सपा के साथ गठबंधन होने पर ललितपुर सीट उसके खाते में आएगी। पार्टी ने प्रदेश में गठबंधन के तहत 120 सीटों की मांग रखी थी, लेकिन इस पर सहमति नहीं बन सकी। अब सपा की ओर से प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद कांग्रेस भी अपने स्तर से दोनों सीटों पर दावेदारी पेश करने की तैयारी में है।कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. दयाराम रजक ने बताया कि ललितपुर विधानसभा सीट से शशिराजा बुंदेला और नगर अध्यक्ष रामनरेश दुबे ने दावेदारी की है। दोनों के आवेदन पार्टी को मिले हैं। वह दावेदारों की सूची लेकर प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष से मुलाकात करेंगे। पार्टी नेतृत्व के सामने ललितपुर और महरौनी दोनों सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी उतारने की मांग रखी जाएगी। प्रदेश नेतृत्व का जो भी निर्णय होगा, उसी के आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी।
#IfTheSPFieldsACandidate #TheCongressWillAlsoThrowItsHatIntoTheRingAndSeekTicketsForBothSeats. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 26, 2026, 02:45 IST
Lalitpur News: सपा ने प्रत्याशी उतारा तो कांग्रेस भी ठोकेगी ताल, दोनों सीटों पर मांगेगी टिकट #IfTheSPFieldsACandidate #TheCongressWillAlsoThrowItsHatIntoTheRingAndSeekTicketsForBothSeats. #VaranasiLiveNews
