आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला: वरिष्ठ IAS पंकज अग्रवाल गिरफ्तार, 60.54 करोड़ रुपये के सरकारी धन का गबन

केंद्रीय जांच ब्यूरो ने हरियाणा के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पंकज अग्रवाल को सोमवार देर रात आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की सेक्टर-32, चंडीगढ़ शाखा से जुड़े सरकारी धन के गबन मामले में गिरफ्तार किया है। पंकज अग्रवाल स्कूल शिक्षा विभाग और कृषि विभाग में प्रधान सचिव के पद पर तैनात थे।अप्रैल 2026 में पंकज अग्रवाल को प्रधान सचिव, वास्तुकला विभाग, हरियाणा नियुक्त किया गया। सीबीआई की टीम मंगलवार सुबह उन्हें पंचकूला स्थित विशेष कोर्ट में पेश करने के लिए लेकर पहुंची। मामले में एजेंसी अदालत से रिमांड की मांग कर सकती है। जांच एजेंसी के अनुसार हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद (एचएसएसपीपी) और हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (एचएसएएमबी) के बैंक खाते वित्त विभाग के निर्धारित दिशा-निर्देशों का उल्लंघन कर खोले गए थे। इन खातों में निर्धारित सीमा से अधिक सरकारी धन स्थानांतरित किया गया। सीबीआई का दावा है कि यह पूरा घटनाक्रम पंकज अग्रवाल के कार्यकाल में हुआ।जांच में सामने आया कि इन खातों के जरिए फर्जी और संदिग्ध लेन-देन कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया, जिससे सरकार को 60.54 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। सीबीआई ने कहा है कि जांच के दौरान पंकज अग्रवाल के खिलाफ महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए हैं।

#CityStates #Chandigarh-haryana #IdfcFirstBankScam #HaryanaIas #Cbi #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 23, 2026, 07:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला: वरिष्ठ IAS पंकज अग्रवाल गिरफ्तार, 60.54 करोड़ रुपये के सरकारी धन का गबन #CityStates #Chandigarh-haryana #IdfcFirstBankScam #HaryanaIas #Cbi #VaranasiLiveNews