Sonipat News: आईसीएआई सोनीपत शाखा ने रजत जयंती वर्ष पर मनाया गौरव दिवस

सोनीपत। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की सोनीपत शाखा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गौरव दिवस–रजत जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि विधायक निखिल मदान रहे। उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की भूमिका को देश की आर्थिक प्रगति एवं वित्तीय पारदर्शिता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स राष्ट्र की आर्थिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। युवा सीए देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभा रहे हैं। शाखा की चेयरपर्सन सीए राजेश रानी मलिक ने शाखा की 25 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने मुख्य अतिथि विधायक से सोनीपत शाखा के लिए स्थायी भवन के लिए भूमि आवंटित करवाने का विशेष अनुरोध किया ताकि शाखा की शैक्षणिक एवं व्यावसायिक गतिविधियों का और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित संचालन किया जा सके। इस पर विधायक ने उन्हें आश्वस्त किया। इस दौरान एनआईआरसी के चेयरमैन सीए नव्या मल्होत्रा, डॉ. संदीप मलिक, वाइस चेयरमैन सीए मोहन बंसल, सचिव सीए अक्षय गर्ग, कोषाध्यक्ष सीए ध्रुव कुच्छल, एनआईसीएएसए चेयरमैन सीए प्रतीक गुप्ता, इमीडिएट पास्ट चेयरमैन सीए विजय लठवाल, नितीश चुघ उपस्थित रहे।

#ICAISonipatBranchCelebrates'GauravDiwas'OnItsSilverJubileeYear #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 06, 2026, 21:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: आईसीएआई सोनीपत शाखा ने रजत जयंती वर्ष पर मनाया गौरव दिवस #ICAISonipatBranchCelebrates'GauravDiwas'OnItsSilverJubileeYear #VaranasiLiveNews