Haryana: बंद कट्टे में मिला महिला का शव, मकान की नींव में दबाई थी डेडबॉडी; पति पर हत्या का आरोप

गोहाना के नई सब्जी मंडी क्षेत्र में रविवार देर रात एक निर्माणाधीन मकान की नींव में कट्टे में बंद महिला का शव बरामद हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में महिला के पति पर हत्या कर शव छिपाने का आरोप सामने आया है। पुलिस कर रही जांच जानकारी के मुताबिक वन विभाग वाली गली में रहने वाली प्रियंका उर्फ सीमा का शव नई सब्जी मंडी के पीछे एक निर्माणाधीन मकान की नींव में पड़ा मिला। मामले की सूचना मिलते ही डीएसपी गोहाना, थाना शहर गोहाना के एसएचओ और कोर्ट कॉम्प्लेक्स चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी। पति पर हत्या के आरोप एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया ताकि जरूरी सबूत जुटाए जा सकें। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला मूल रूप से गांव घड़वाल की रहने वाली थी और फिलहाल गोहाना में रह रही थी। आरोप है कि पति संदीप ने घरेलू विवाद के चलते पत्नी की हत्या कर दी और शव को कट्टे में बंद कर पास के प्लॉट की नींव में डाल दिया। घटना के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

#CityStates #Haryana #Sonipat #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 25, 2026, 11:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Haryana: बंद कट्टे में मिला महिला का शव, मकान की नींव में दबाई थी डेडबॉडी; पति पर हत्या का आरोप #CityStates #Haryana #Sonipat #VaranasiLiveNews