UP: पत्नी की दवा लेने निकले पति की हादसे में मौत, सदमे में महिला ने भी तोड़ा दम; एक साथ उठी दोनों की अर्थी

UP News: सकलडीहा क्षेत्र के टिकरवापर गांव में मंगलवार-बुधवार की रात एक ही परिवार पर ऐसा दुखों का पहाड़ टूटा कि पूरा गांव गमगीन हो गया। बीमार पत्नी के लिए दवा लेने बाजार गए 65 वर्षीय वृद्ध ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उधर, पति की मौत की खबर सुनते ही पहले से बीमार पत्नी गहरे सदमे में चली गईं और करीब चार घंटे बाद उन्होंने भी दम तोड़ दिया। एक ही दिन पति-पत्नी की मौत से परिवार और पूरे गांव में मातम छा गया। टिकरवापर गांव निवासी मिठाई राम (65) मंगलवार शाम अपनी पत्नी इमरती देवी (60) की दवा लेने चतुर्भुजपुर बाजार गए थे। दवा लेकर घर लौटते समय सकलडीहा रेलवे स्टेशन के समीप पंडित दीनदयाल उपाध्याय-पटना रेलखंड की डाउन लाइन पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रात में उनकी मौत हो गई।

#CityStates #Varanasi #Chandauli #ChandauliPolice #ChandauliNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 16, 2026, 10:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: पत्नी की दवा लेने निकले पति की हादसे में मौत, सदमे में महिला ने भी तोड़ा दम; एक साथ उठी दोनों की अर्थी #CityStates #Varanasi #Chandauli #ChandauliPolice #ChandauliNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #VaranasiLiveNews