Vidisha News: यूजीसी के विरोध में विदिशा की सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, कहा- समाज को बांटने वाला कानून वापस लो
शिक्षा व्यवस्था और आरक्षण से जुड़े यूजीसी कानून को लेकर देशभर में बहस तेज होती जा रही है। संसद में उठे मुद्दे अब सड़कों तक पहुंचते दिखाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में विदिशा में सर्व सवर्ण समाज के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शनकारियों ने कानून को वापस लेने की मांग करते हुए इसे समाज को बांटने वाला बताया। शहर में आयोजित यह रैली कांच मंदिर क्षेत्र से शुरू हुई, जिसमें महिला-पुरुष हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर शामिल हुए। रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल पहुंची, जहां राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन के दौरान प्रशासन की निगरानी में शांतिपूर्ण तरीके से कार्यक्रम हुआ। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यूजीसी से जुड़े नए प्रावधानों को लेकर समाज में असंतोष है और बिना व्यापक सहमति ऐसे कानून लागू करना उचित नहीं माना जा रहा। सर्व सवर्ण समाज के साथ अन्य समुदायों के लोग भी रैली में शामिल हुए, जिससे आंदोलन को व्यापक समर्थन मिलने का दावा किया गया। ये भी पढ़ें-खबर पर एक्शन मंत्री ने ली अधिकारियों की क्लास, केमिकल वेस्ट बहा रहे उद्योगों पर कसी नकेल बढ़ेगा विरोध रघुवंशी समाज के जिला अध्यक्ष मोहर सिंह रघुवंशी ने कहा कि यह कानून समाज के बीच दूरी बढ़ाने वाला है और इसका विरोध जारी रहेगा। वहीं संजय जैन ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लगातार नए कानून ला रही है, जिन पर समाज की राय लेना जरूरी है। राजीव जैन ने सरकार से पुनर्विचार की मांग करते हुए संवाद बढ़ाने पर जोर दिया, जबकि विजय दीक्षित ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को प्रदेश और देश स्तर तक ले जाया जाएगा। प्रदर्शन के बाद ज्ञापन के माध्यम से सरकार से कानून वापस लेने और सभी पक्षों से चर्चा करने की मांग रखी गई।
#CityStates #MadhyaPradesh #Vidisha #VidisaNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 03, 2026, 15:38 IST
Vidisha News: यूजीसी के विरोध में विदिशा की सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, कहा- समाज को बांटने वाला कानून वापस लो #CityStates #MadhyaPradesh #Vidisha #VidisaNews #VaranasiLiveNews
