Yamuna Nagar News: तापमान 40 डिग्री पहुंचाए उमस और अघोषित बिजली कटों ने बढ़ाई

यमुनानगर। भीषण गर्मी के बीच बढ़ी उमस और अघोषित बिजली कटों ने लोगों की परेशानी दोगुनी कर दी है। दिनभर की तपिश ने लोगों को घरों में रहने को मजबूर कर दिया। रात में बिजली की आंख-मिचौली ने चैन की नींद भी छीन ली। वीरवार रात जिले के कई हिस्सों में घंटों बिजली गुल रही, जबकि शुक्रवार को भी दिनभर रुक-रुक कर बिजली कट लगते रहे। इससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस के बीच भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।मौसम में नमी बढ़ने के साथ तापमान में भी इजाफा दर्ज किया गया। जिले का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 40 डिग्री पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी 27 डिग्री से बढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन और रात दोनों समय गर्मी का असर बना रहने से लोगों का जनजीवन प्रभावित रहा। वीरवार रात व्यासपुर, जगाधरी और यमुनानगर की कई कॉलोनियों व मोहल्लों में लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। लगातार कट लगने से कई घरों में इनवर्टर भी जवाब दे गए। इसके बाद लोगों को बिना पंखे और कूलर के उमस भरी रात गुजारनी पड़ी। सबसे अधिक दिक्कत छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को हुई। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों में गुस्सा देखने को मिला। रात से लेकर शुक्रवार सुबह तक बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने बिजली निगम के हेल्पलाइन नंबरों पर शिकायतें दर्ज कराईं। लोगों का कहना है कि गर्मी के इस मौसम में बार-बार बिजली कट लगने से दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है और घरेलू कामकाज भी बाधित हो रहे हैं। हालांकि मौसम विभाग ने लोगों को जल्द राहत मिलने की संभावना जताई है। विभाग के मौसम विशेष डॉ. अजीत कुमार के अनुसार शनिवार से मौसम में बदलाव शुरू होगा और अगले एक सप्ताह तक बीच-बीच में बारिश होने की संभावना है। बारिश के चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की उम्मीद है। इससे भीषण गर्मी और उमस से लोगों को काफी राहत मिल सकती है।

#HumidityAndUnannouncedPowerCutsIncreasedTheTemperatureReaching40Degrees. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 27, 2026, 02:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Yamuna Nagar News: तापमान 40 डिग्री पहुंचाए उमस और अघोषित बिजली कटों ने बढ़ाई #HumidityAndUnannouncedPowerCutsIncreasedTheTemperatureReaching40Degrees. #VaranasiLiveNews