मोह माया छोड़कर भगवान की भक्ति करें मनुष्य : अनुभूति माता

-बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में हुआ भक्तांबर महामंडल विधानफोटो नंबर 21केएआर 1संवाद न्यूज एजेंसी खेकड़ा। बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में रविवार को भक्तांबर महामंडल विधान हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की नित्य नियम पूजा की।विधान की शुरुआत भगवान पार्श्वनाथ के अभिषेक, शांति धारा और मंडप की शुद्धि से हुई। श्रद्धालुओं ने 48 दीपों से भगवान पार्श्वनाथ की विशेष पूजा अर्चना की। धर्म सभा में अनुभूति माता ने प्रवचन दिए। उन्होंने कहा कि मनुष्य को भगवान से कुछ नहीं मांगना चाहिए। केवल सच्चे मन से भगवान की भक्ति करनी चाहिए, क्योंकि भगवान आवश्यकतानुसार सभी की पूर्ति करते हैं। अनुभूति माता ने यह भी कहा कि संसार की मोह माया छोड़कर भगवान की भक्ति से ही मनुष्य का कल्याण संभव है। इस अवसर पर त्रिलोकचंद जैन, श्यामलाल जैन, अभिषेक जैन, दीपक जैन और वैभव जैन सहित कई लोग मौजूद रहे।

#HumansShouldRenounceWorldlyAttachmentsAnHumansShouldRenounceWorldlyAttachmentsAndDevoteThemselvesToGod:AnubhutiMata.dDevoteThemselvesToGod:AnubhutiMata. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 21, 2026, 17:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




मोह माया छोड़कर भगवान की भक्ति करें मनुष्य : अनुभूति माता #HumansShouldRenounceWorldlyAttachmentsAnHumansShouldRenounceWorldlyAttachmentsAndDevoteThemselvesToGod:AnubhutiMata.dDevoteThemselvesToGod:AnubhutiMata. #VaranasiLiveNews