Gurugram News: एचएसवीपी ने सेक्टर-21 में अवैध कब्जों पर चलाया पीला पंजा

फोटो- एचएसवीपी ने सेक्टर-21 में अवैध कब्जों पर चलाया बुलडोजर- घरों के बाहर ग्रीन बेल्ट और खाली जगह पर पेड़-पौधे व ग्रिल लगाकर किया था अतिक्रमणअमर उजाला ब्यूरो गुरुग्राम। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से बुधवार को सेक्टर-21 में घरों के बाहर किए गए अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाया। एचएसवीपी के शहरी संपदा अधिकारी-1 राकेश सैनी के आदेशानुसार यह कार्रवाई की गई। सेक्टरवासियों ने घरों के बाहर ग्रीन बेल्ट और खाली जगह पर पेड़-पौधे व ग्रिल लगाकर अतिक्रमण किया हुआ था। जिस पर यह कार्रवाई की गई है। सेक्टर-21 में घरों के बाहर व सड़कों पर किए गए अवैध कब्जों व अतिक्रमण को लेकर एचएसवीपी के पास लोगों की शिकायते आ रही थी। जिसके बाद एचएसवीपी ने सेक्टर-21 क्षेत्र में मुनादी करवा दी थी। ताकि लोग पहले ही अपने घरों के बाहर लगाई गई ग्रिल या चबूतरे को हटा लें, अन्यथा जेसीबी से अवैध कब्जों व अतिक्रमण को तोड़ा जाएगा।सर्वे एसडीओ गौरव यादव ने बताया कि सेक्टर में अधिकतर लोगों ने घरों के बाहर अवैध कब्जे किए हुए थे। कुछ लोगों ने रोड के साथ लगती खाली जगह को घर के आंगन में ही मिला लिया है। अतिक्रमण हटाने को अदालत से भी आदेश आए हुए हैं। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा सेक्टर में सुंदरीकरण किया जा रहा है। करीब 20 मकान वालों ने काम रोक रखा था और रैंप व ग्रील नहीं हटाने दे रहे थे। इंफोर्समेंट टीम ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए जेसीबी की मदद से अवैध कब्जों को तोड़ा। नगर निगम गुरुग्राम के जेई सोनू, संजीव यादव बामडोली, जेई आनंद प्रकाश, गुरदीप पटवारी, वीरेंद्र, बलविंदर, धर्मेंद्र शर्मा की मौजूदगी में अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई की गई।

#HSVPCarriedOutADemolitionDriveAgainstIllegalEncroachmentsInSector-21. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 01, 2026, 19:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: एचएसवीपी ने सेक्टर-21 में अवैध कब्जों पर चलाया पीला पंजा #HSVPCarriedOutADemolitionDriveAgainstIllegalEncroachmentsInSector-21. #VaranasiLiveNews