Dehradun News: राष्ट्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में एचएसबीएम की तीन खिलाड़ियों की चयन
संवाद न्यूज एजेंसीविकासनगर। होशियार सिंह बुद्धुमल जैन बालिका इंटर कॉलेज की तीन छात्राओं ने शहर का नाम रोशन किया है। उनका चयन 69वीं राष्ट्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए हुआ है। तीनों महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में होने वाली प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगी। विद्यालय की खिलाड़ी अंबिका महाराष्ट्र के कोकमठाणा में 24 से 28 दिसंबर तक आयोजित होने वाली अंडर-17 आयु वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। समीक्षा वर्मा उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 20 से 24 दिसंबर तक होने वाली अंडर-17 आयु वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं। रुचिका चौहान मध्य प्रदेश के जबलपुर में 23 से 28 दिसंबर तक होने वाली अंडर-19 आयु वर्ग की खो-खो में दम दिखाएंगी। विद्यालय की प्रधानाचार्य रेखा अग्रवाल ने बताया कि यह विद्यालय के लिए बड़े गौरव की बात है। उम्मीद है कि तीनों खिलाड़ी अपने साथ पदक लेकर लौटेंगी।
#VikasnagarNews #VikasnagarLocal #VikasnagarHindiNews #DehradunNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Dec 16, 2025, 21:18 IST
Dehradun News: राष्ट्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में एचएसबीएम की तीन खिलाड़ियों की चयन #VikasnagarNews #VikasnagarLocal #VikasnagarHindiNews #DehradunNews #VaranasiLiveNews
