Chamba News: बीच रास्ते में हांफी एचआरटीसी की बसें
सफर कर रहे 80 यात्रियों को करना परेशानी का सामना चंबा-जम्मुहार और चंबा-पनेला रूट पर बसें फिर खराब यात्रियों ने उठाए परिवहन निगम की व्यवस्था पर सवालसंवाद न्यूज एजेंसीचंबा। जिले में एचआरटीसी की बसों के बीच रास्ते में खराब होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को चंबा-जम्मुहार और चंबा-पनेला रूट पर चल रहीं दो बसें अलग-अलग स्थानों पर अचानक खराब हो गईं। इससे करीब 80 यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।जानकारी के अनुसार चंबा-जम्मुहार रूट की बस सुबह साढ़े आठ बजे चामुंडा मंदिर के पीछे अचानक बीच रास्ते में हांफ गई, जबकि चंबा-पनेला रूट की बस पनेला से करीब दो किलोमीटर आगे आठ बजे बंद हो गई। दोनों बसों में करीब 40-40 यात्री सवार थे। इनमें स्कूली विद्यार्थी, नौकरीपेशा लोग और अन्य यात्री शामिल थे। बसें खराब होने के कारण यात्रियों को लंबे समय तक सड़क किनारे इंतजार करना पड़ा। कई विद्यार्थी निजी वाहनों में लिफ्ट लेकर स्कूल पहुंचे, जबकि कुछ को पैदल ही सफर तय करना पड़ा। नौकरीपेशा लोगों को भी समय पर कार्यालय पहुंचने में देरी हुई। यात्रियों शामिल विनोद कुमार, रमन कुमार, सुशील कुमार, हरमन कुमार, संगम कुमार, मीना कुमारी, किरण कुमारी, मोहन कुमार और कीर्ति ठाकुर ने बताया कि वे रोजाना इन्हीं बसों से सफर करते हैं। अक्सर बसें बीच रास्ते में खराब हो जाती हैं। कभी पैदल जाना पड़ता है तो कभी लिफ्ट लेकर स्कूल पहुंचना पड़ता है। यात्रियों ने एचआरटीसी प्रबंधन की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुराने और खराब हालत वाले वाहनों को अब भी लंबे रूटों पर भेजा जा रहा है, जिससे आए दिन यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यात्रियों ने एचआरटीसी प्रबंधन से मांग की है कि ग्रामीण रूटों पर बेहतर और तकनीकी रूप से फिट बसें चलाई जाएं ताकि लोगों को सुरक्षित और समय पर यात्रा सुविधा मिल सके। एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने कहा कि तकनीकी खराबी के कारण ऐसी समस्या उत्पन्न हुई थी। बसों को दुरुस्त करके रूटों पर भेज दिया गया है।
#HRTCBusesGaspingMidway #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 15, 2026, 16:21 IST
Chamba News: बीच रास्ते में हांफी एचआरटीसी की बसें #HRTCBusesGaspingMidway #VaranasiLiveNews
