Himachal Wild Life: पौंग झील में उतरा यूरोप का दुर्लभ मेहमान, पहली बार दिखा सौंग थ्रश

हिमाचल की जैव विविधता ने एक बार फिर दुनिया का ध्यान खींचा है। अंतरराष्ट्रीय रामसर साइट पौंग झील में पहली बार अत्यंत दुर्लभ सौंग थ्रश पक्षी की मौजूदगी दर्ज की गई है। यूरोप और पश्चिमी एशिया से हजारों किलोमीटर का सफर तय कर कांगड़ा पहुंचा यह परिंदा पक्षी प्रेमियों और वैज्ञानिकों के लिए किसी रोमांचक खोज से कम नहीं है। पौंग झील वेटलैंड क्षेत्र में प्रवासी पक्षियों की वार्षिक गणना के दौरान वन्यजीव विभाग को एक बड़ी उपलब्धि हाथ लगी है। यहां सौंग थ्रश नामक अत्यंत दुर्लभ प्रजाति दर्ज की गई है। इस प्रजाति का पक्षी स्थाना गांव के समीप शाह नहर बैराज के किनारे देखा गया। एक फरवरी को गणना ड्यूटी पर तैनात वन रक्षक महेश कुमार ने एक बौने पेड़ की टहनी पर बैठी छोटी चिड़िया को देखा और उसकी तस्वीरें कैमरे में कैद कर लीं। शुरुआत में पक्षी की पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई, क्योंकि यह प्रजाति भारतीय उपमहाद्वीप में सामान्य रूप से नहीं पाई जाती।

#CityStates #Shimla #HpWildLife #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 09, 2026, 21:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Himachal Wild Life: पौंग झील में उतरा यूरोप का दुर्लभ मेहमान, पहली बार दिखा सौंग थ्रश #CityStates #Shimla #HpWildLife #VaranasiLiveNews