HP Politics: जयराम ठाकुर बोले- मरीजों से अन्याय बंद करे, मित्रों के खर्चों पर लगाम लगाए सुक्खू सरकार
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार के लिए बीमार लोग ही सबसे आसान शिकार हैं। जब चाहे उनके खिलाफ कोई भी फैसला ले लेते हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू अपने मित्रों के बेहिसाब खर्चे पर लगाम लगाएं और मरीजों के साथ यह अन्याय बंद करें। जयराम सोमवार को भाजपा मंडल शाहपुर की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आर्थिक तंगी के नाम पर सरकार हर बार स्वास्थ्य सुविधाओं को छीनने का ही काम कर रही है। प्रदेश का आम आदमी सुख की सरकार के व्यवस्था परिवर्तन का दर्द क्यों झेले। पहले बीमार लोगों के लिए वरदान साबित हुई हिम केयर को बंद किया, जिससे लोगों को अपना इलाज करने के लिए कर्ज लेने पर मजबूर होना पड़ा।
#CityStates #HimachalPradesh #Kangra #Shimla #JairamThakur #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 09, 2026, 18:08 IST
HP Politics: जयराम ठाकुर बोले- मरीजों से अन्याय बंद करे, मित्रों के खर्चों पर लगाम लगाए सुक्खू सरकार #CityStates #HimachalPradesh #Kangra #Shimla #JairamThakur #VaranasiLiveNews
