हिमाचल कांस्टेबल भर्ती: बायोमेट्रिक और बारकोड स्कैनिंग से मिलेगी ग्राउंड में एंट्री, 98719 ने किया आवेदन
हिमाचल प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के 734 पदों पर भर्ती के लिए होने वाले ग्राउंड टेस्ट में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक जांच, बारकोड स्कैनिंग और डिजिटल फोटो कैप्चर किया जाएगा। फर्जी अभ्यर्थी के परीक्षा में शामिल होने या किसी अन्य तरह की गड़बड़ी की आशंका को रोकने के लिए भर्ती प्रक्रिया को डिजिटल पहचान प्रणाली से जोड़ा जा रहा है। कांस्टेबल के 734 पदों के लिए प्रदेशभर से 98,719 युवाओं ने आवेदन किया है। इनमें पुरुष कांस्टेबल के 491 और महिला कांस्टेबल के 243 पद शामिल हैं। आवेदकों की बड़ी संख्या को देखते हुए ग्राउंड टेस्ट चरणबद्ध तरीके से आयोजित किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, अक्तूबर में शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू करने की तैयारी है।
#CityStates #Shimla #HimachalPoliceConstableRecruitment #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 21, 2026, 21:50 IST
हिमाचल कांस्टेबल भर्ती: बायोमेट्रिक और बारकोड स्कैनिंग से मिलेगी ग्राउंड में एंट्री, 98719 ने किया आवेदन #CityStates #Shimla #HimachalPoliceConstableRecruitment #VaranasiLiveNews
