HP Information Commission: हिमाचल में एक साल से आयुक्त नहीं; अपीलों का अंबार, सूचना के लिए इंतजार
हिमाचल प्रदेश राज्य सूचना आयोग में पिछले लगभग एक वर्ष से राज्य मुख्य सूचना आयुक्त और राज्य सूचना आयुक्त के दोनों पद खाली हैं। इससे सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के तहत दायर अपीलों और शिकायतों का निपटारा ठप हो गया है। आयोग में करीब 1500 अपीलें और शिकायतें लंबित हैं, जिनकी सुनवाई के लिए आयुक्त नियुक्त नहीं हैं। राज्य सूचना आयोग में आयुक्तों के केवल दो पद हैं। राज्य मुख्य सूचना आयुक्त और राज्य सूचना आयुक्त आरटीआई अधिनियम के तहत दायर द्वितीय अपीलों और शिकायतों की सुनवाई करते हैं। पदों के खाली होने से आयोग में कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
#CityStates #HimachalPradesh #Shimla #HpInformationCommission #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 07, 2026, 22:50 IST
HP Information Commission: हिमाचल में एक साल से आयुक्त नहीं; अपीलों का अंबार, सूचना के लिए इंतजार #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #HpInformationCommission #VaranasiLiveNews
