शिक्षा विभाग का फैसला रद्द: पैरा शिक्षकों को 2015 से नियमित करने के आदेश, देने होंगे वित्तीय लाभ

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पैरा टीचर से नियमित हुई शिक्षिका कमलेश कुमारी को बड़ी राहत देते हुए शिक्षा विभाग को 5 जनवरी 2015 से वास्तविक आधार पर नियमित करने के आदेश दिए हैं। अदालत ने निर्देश दिए हैं कि नियमितीकरण से जुड़े सभी वित्तीय और अन्य बकाया लाभ छह सप्ताह के भीतर जारी किए जाएं। न्यायाधीश ज्योत्सना रिवाल दुआ की अदालत ने शिक्षिका की याचिका स्वीकार करते हुए विभाग का एक अगस्त 2025 का आदेश भी रद्द कर दिया।याचिकाकर्ता की नियुक्ति 24 फरवरी 2004 को पैरा टीचर नीति के तहत टीजीटी मेडिकल के पद पर हुई थी। सरकार की नीति के अनुसार 10 वर्ष का सेवाकाल पूरा करने वाले पैरा टीचर्स को नियमित किया जाना था।

#CityStates #Shimla #HimachalPradesh #HpHighCourtVerdict #HimachalParaTeachers #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 27, 2026, 21:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




शिक्षा विभाग का फैसला रद्द: पैरा शिक्षकों को 2015 से नियमित करने के आदेश, देने होंगे वित्तीय लाभ #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #HpHighCourtVerdict #HimachalParaTeachers #VaranasiLiveNews