HP Congress: रजनी पाटिल बोलीं- राजस्व मंत्री नहीं आए, हम तो निगम भंडारी के साथ समझौता करवाना चाह रहे थे
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी और किन्नौर जिला अध्यक्ष निगम भंडारी में समझौता नहीं करवा पाईं। यह बात प्रदेश प्रभारी ने खुद मानी। शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रभारी ने कहा कि मंत्री परसों भी नहीं आए, हम तो समझौता करवाना चाह रहे थे। उन्होंने कहा कि मैंने निगम भंडारी को जिला अध्यक्ष नहीं बनाया, न ही पार्टी ने ही बनाया। उनका नाम संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत सामने आया है।
#CityStates #HimachalPradesh #Shimla #Kangra #HpCongress #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 06, 2026, 21:42 IST
HP Congress: रजनी पाटिल बोलीं- राजस्व मंत्री नहीं आए, हम तो निगम भंडारी के साथ समझौता करवाना चाह रहे थे #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #Kangra #HpCongress #VaranasiLiveNews
