Himachal Cabinet Decisions: ये लोग नहीं लड़ पाएंगे पंचायत चुनाव; 2068 शिक्षकों को रखने का भी हुआ निर्णय

राज्य मंत्रिमंडल ने पंचायती राज एक्ट में संशोधन का निर्णय लेते हुए फैसला लिया है कि जो लोग चिट्टे के साथ पकड़े जाएंगे, वे पंचायत चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। इसके लिए पंचायती राज संशोधन विधेयक 2026 के ड्राफ्ट को राज्य मंत्रिमंडल ने अपनी मंजूरी दे दी। पंचायत चुनाव से ठीक पहले राज्य सरकार इसके लिए राज्य विधानसभा में कानून पारित करने जा रही है। पारित विधेयक को राज्यपाल की स्वीकृति मिलते ही नया कानून अस्तित्व में आ जाएगा। हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक सोमवार को साढ़़े 10 बजे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई। इसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। इसमें यह भी निर्णय लिया गया कि 151 सीबीएसई स्कूलों में 2068 शिक्षकों को रखा जाएगा। कैबिनेट ने यह भी फैसला लिया कि मेडिकल कॉलेज हमीरपुर, नेरचौक और आईजीएमसी शिमला में बायो फिजिक्स विभाग को शुरू किया जाएगा। नाहन मेडिकल कॉलेज को शहर से बाहर बदलने को लेकर स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडलीय उप समिति की रिपोर्ट भी कैबिनेट बैठक में रखी गई। इस रिपोर्ट को मंजूरी दी गई। इसके बाद नाहन मेडिकल कॉलेज शहर से बार स्थानांतरित होगा।

#CityStates #Shimla #HimachalPradesh #HpCabinetMeetingDecision #HpCabinetDecisions #HpCabinetMeetingNews #HimachalCabinetMeeting #HpCabinetDecisionsBigDecisions #HpCabinetDecisionsNow #HimachalBudgetAnnouncements #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 23, 2026, 10:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Himachal Cabinet Decisions: ये लोग नहीं लड़ पाएंगे पंचायत चुनाव; 2068 शिक्षकों को रखने का भी हुआ निर्णय #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #HpCabinetMeetingDecision #HpCabinetDecisions #HpCabinetMeetingNews #HimachalCabinetMeeting #HpCabinetDecisionsBigDecisions #HpCabinetDecisionsNow #HimachalBudgetAnnouncements #VaranasiLiveNews