HP BJP: विधानसभा प्रत्याशी चयन के लिए भाजपा का सर्वे शुरू, फोन कॉल के जरिये टटोली जा रही जनता की राय
हिमाचल प्रदेश में अगले विधानसभा चुनाव को लेकर अभी भले ही अभी समय हो लेकिन प्रदेश की राजनीति में अंदरखाते हलचल बढ़ने लगी है। विपक्षी दल भाजपा ने चुनावी रणनीति को धार देने के लिए प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया समय से पहले शुरू कर दी है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में इन दिनों व्यापक स्तर पर सर्वे कराया जा रहा है, इसके माध्यम से संभावित उम्मीदवारों को लेकर जनता की राय जानी जा रही है। पार्टी से जुड़े लोगों, आम मतदाताओं, सामाजिक संगठनों और स्थानीय प्रभावशाली व्यक्तियों से फोन कॉल के माध्यम से संपर्क किया जा रहा है। कॉल के दौरान न केवल संभावित दावेदारों के बारे में फीडबैक लिया जा रहा है, बल्कि क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं, मौजूदा कांग्रेस सरकार के कामकाज और भाजपा नेतृत्व की स्वीकार्यता को लेकर भी सवाल पूछे जा रहे हैं।
#CityStates #Shimla #HpBjp #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 28, 2026, 23:07 IST
HP BJP: विधानसभा प्रत्याशी चयन के लिए भाजपा का सर्वे शुरू, फोन कॉल के जरिये टटोली जा रही जनता की राय #CityStates #Shimla #HpBjp #VaranasiLiveNews
