Meerut News: मूसलाधार बारिश से मकान, दीवारें गिरी

फलावदा। तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। गांव सनौता की दलित बस्ती में करीब 24 परिवार झोपड़ियां बनाकर रह रहे हैं। तेज बारिश के कारण इनकी झोपड़ियों में पानी भर गया है। दर्जनों मकानों की छतें और कई लोगों की दीवारें ढह गईं। लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।कस्बे में राहिल, शमीम, शब्बो, गुलफाम, आरिफ, नफीस और पप्पू आदि के मकानों की दीवारें गिर गईं। बारिश के चलते कई लोगों के कच्चे मकान और झोपड़ियां भरभराकर ढह गईं, लेकिन गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ क्योंकि समय रहते कई परिवार सुरक्षित बाहर निकल आए थे। पीड़ित परिवारों में शामिल सुनीता देवी, संतोष देवी, सरिता, गीता, ओमवती, सुमन, सविता, कुसुम, इमला देवी, अंगूरवती, अमरपाल, संजय, जयप्रकाश, अर्जुन, ओमप्रकाश, अनिल, कपिल, बिट्टू और गुड्डू आदि ने बताया कि उनके घरों में पानी भर गया है। परिवारों ने सरकार से सुरक्षित स्थान और आर्थिक मुआवजे की मांग की है।

#HousesAndWallsCollapsedDueToTorrentialRain. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 10, 2026, 18:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: मूसलाधार बारिश से मकान, दीवारें गिरी #HousesAndWallsCollapsedDueToTorrentialRain. #VaranasiLiveNews