Varanasi News: बिना मालिक के बेच दिया मकान, 5.99 करोड़ भी हड़पे, दंपती समेत तीन के खिलाफ एफआईआर

वाराणसी जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिले के चौकाघाट में दूसरे के मकान को अपना बताकर बेचने और 5.99 करोड़ रुपये हड़पने के मामले में दंपती समेत तीन के खिलाफ जैतपुरा थाने में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। जैतपुरा थाना क्षेत्र के काजीसादुल्लापुरा निवासी महताब आलम ने पुलिस को बताया कि मिर्जापुर के महुअरिया पीएसी गेट बिलकिस विला निवासी इमरान खान और उसकी पत्नी हीना खानम ने चौकाघाट पानी टंकी के पास मकान का खुद को स्वामी बताते हुए 5,99,54,900 रुपये में सौदा तय किया। नगर निगम का पीला कार्ड व अन्य दस्तावेज दिखाए। मित्र शमशेर के साथ मकान खरीदने को तैयार हुए। इमरान खान ने एडवांस के तौर पर एक करोड़ लिए। बीच में शेष रकम भी बैंक खाते में दिए गए। इमरान के कहने पर दालमंडी निवासी मिर्जा हारून बेग उर्फ (विक्की) के बैंक खाते में स्टांप के पैसे भेजे गए। पैसे लेने के बाद इमरान मकान की रजिस्ट्री करने में आनाकानी करने लगा। जब जांच कराई तो मालूम चला कि यह मकान 26 दिसंबर 2025 को इमरान अहमद व रजिया बीबी ने इरफान अंसारी, सुफियान अंसारी, कामरान फैसल, ओमान अंसारी को बेच दिया है। जांच में सामने आया कि इमरान खान व उसकी पत्नी हीना खानम ने कूटरचित तरीके से मकान के दस्तावेज दिए थे। इमरान, हिना और दालमंडी के मिर्जा हारून बेग ने धोखाधड़ी की और रुपये भी हड़प लिए। जैतपुरा थानाध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दंपती समेत तीन के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

#CityStates #Varanasi #VaranasiNews #VaranasiLatestNews #UpNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 04, 2026, 02:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Varanasi News: बिना मालिक के बेच दिया मकान, 5.99 करोड़ भी हड़पे, दंपती समेत तीन के खिलाफ एफआईआर #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #VaranasiLatestNews #UpNews #VaranasiLiveNews