बागवानी: नमी की कमी और तापमान में बढ़ोतरी से सेब के पेड़ों को लगा कैंकर रोग, बागवान चिंतिंत
हिमाचल प्रदेश में इस बार कमजोर सेब सीजन के बाद अब लगातार शुष्क मौसम ने बागवानों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। जमीन में नमी की कमी और तापमान में बढ़ोतरी के कारण शिमला, मंडी और कुल्लू जिलों के निचले व मध्यवर्ती पहाड़ी क्षेत्रों में सेब के पुराने पेड़ कैंकर रोग की चपेट में आने लगे हैं। सर्दियों में पर्याप्त बर्फबारी और बारिश नहीं होने के बाद मानसून भी कमजोर रहने से बगीचों में नमी का संकट बना हुआ है। ऐसे में बागवान फसल के नुकसान के साथ-साथ अपने पुराने बगीचों को बचाने की दोहरी चुनौती से जूझ रहे हैं। हालांकि, जिन बागवानों ने सिंचाई सुविधा के साथ उच्च घनत्व (हाई डेंसिटी) वाली नई किस्मों के पौधे लगाए हैं, उनके बगीचों में फिलहाल यह समस्या नहीं दिख रही है।
#CityStates #Shimla #HimachalPradesh #HpAppleTrees #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 24, 2026, 22:44 IST
बागवानी: नमी की कमी और तापमान में बढ़ोतरी से सेब के पेड़ों को लगा कैंकर रोग, बागवान चिंतिंत #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #HpAppleTrees #VaranasiLiveNews
