Budaun News: हाईवे पर रोडवेज बस और पिकअप वाहन की भीषण भिड़ंत, केबिन में फंसा चालक, गंभीर रूप से घायल
बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बरेली-मथुरा हाईवे पर गांव भाटपुरी के पास रोडवेज बस और छोटा पिकअप वाहन (छोटा हाथी वाहन) की आमने-सामने से भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस गया। हादसे के बाद बस का चालक और परिचालक बस को छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से वाहन में फंसे चालक को निकालने का प्रयास किया। केबिन को संबल और सरिया से उठाया, फिर काटा गया। उसके बाद जेसीबी से केबिन खिंचवाकर चालक को बाहर निकाला। चालक की हालत नाजुक है। उसे एंबुलेंस से बरेली भेजा गया। उसके क्लीनर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के दौरान बस में सवार यात्रियों को भी चोटें आई, लेकिन हादसे के बाद सभी यात्री अन्य वाहनों से अपने गंतव्य स्थानों के लिए रवाना हो गए।
#CityStates #Budaun #UttarPradesh #RoadAccident #RoadwaysBus #UpNews #Driver #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 23, 2026, 15:10 IST
Budaun News: हाईवे पर रोडवेज बस और पिकअप वाहन की भीषण भिड़ंत, केबिन में फंसा चालक, गंभीर रूप से घायल #CityStates #Budaun #UttarPradesh #RoadAccident #RoadwaysBus #UpNews #Driver #VaranasiLiveNews
